{"_id":"58669dea4f1c1b132ceed33a","slug":"bank-guideline-old-rupee-rewari-people-customer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन उपभोक्ताओं ने बैंकों में जमा कराए पुराने नोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन उपभोक्ताओं ने बैंकों में जमा कराए पुराने नोट
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने नोट जमा कराने के अंतिम दिन बैंक शाखाओं में उपभोक्ताओं ने बचे नोट जमा कराए। अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को बैंकों में अधिक भीड़ नजर आई। पीएनबी की सभी शाखाओं में पुराने 500 और 1000 के करीब छह लाख रुपये जमा हुए। जमा की राशि 10 से 50 हजार की बीच रही। विशेषकर बुजुर्ग और महिला उपभोक्ताओं ने पुराने नोट बैंकों में जमा कराए।
दूसरी तरफ शुक्रवार को सभी बैंक शाखाओं और एटीएम बूथों पर कैश के लिए उपभोक्ता पहले की तरह परेशान रहे। बैंकों से उपभोक्ताओं को जहां पर्याप्त कैश नहीं मिला वहीं एटीएम बूथों से बहुत से उपभोक्ता खाली हाथ लौटे। शुक्रवार को पीएनबी की चेस्ट में कुल 50 लाख रुपये आया था। डिमांड इससे कई गुना अधिक थी। पीएनबी शाखाओं में बचत खाताधारकों को 10 हजार और करंट खाताधारकों को 20 हजार से अधिक कैश नहीं मिल सका।
वर्जन
शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने संबंधित बैंक शाखाओं में पुराने 500 और 1000 के नोट जमा करा दिए। किसी वजह से कोई उपभोक्ता बैंकों में पुराने नोट जमा नहीं करवा पाए वे जायज कारण बताकर आरबीआई में अपनी पुरानी करेंसी जमा करवा सकते हैं। वहीं बैंकों में अब कैश विड्राल की समस्या से उपभोक्ताओं को निजात मिल रही है। नई करेंसी के प्रॉपर सर्कुलेशन के बाद एटीएम बूथों पर भी हालात सामान्य हो जाएंगे। - एसएस गुप्ता, एलडीएम, रेवाड़ी