फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bank,atm, process, rewari,cash, customer

एटीएम बूथ : टेंपरेरी आउट ऑफ सर्विस

Mon, 29 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 29 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
bank,atm, process, rewari,cash, customer
एटीएम बूथ परेशानी का सबब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्राहकों की सुविधा के लिए बाजारों और अन्य स्थानों पर स्थापित एटीएम बूथ परेशानी का सबब बनते नजर आ रहे हैं। सुविधा शुल्क चुकाने के बावजूद लोगों को 24 घंटे सुविधा नहीं मिल रही है। इस कारण ग्राहकों को ट्रांजेक्शन के लिए दूसरे एटीएम का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन


निर्धारित से अधिक ट्रांजेक्शन होने पर ग्राहकों की जेब ही कटती है। जिले में 170 तो शहर में करीब 100 एटीएम बूथ हैं। अमर उजाला टीम ने रविवार को शहर के कई एटीएम बूथों का जायजा लिया। इनमें से कई जगह कैश खत्म था तो कई जगह मशीन आउट ऑफ सर्विस थी। इसके अलावा कई बूथों के एसी खराब मिले तो कई जगह अन्य तरह की समस्याओं से ग्राहकों को दो चार होना पड़ रहा था।
विज्ञापन

 
सीन नंबर-1: ब्रास मार्केट
शहर के मुख्य बाजारों में शुमार ब्रास मार्केट में विभिन्न बैंकों के करीब छह एटीएम बूथ हैं। महाराणा प्रताप चौक की ओर से मार्केट में दाखिल होते ही सबसे पहले आईडीबीआई के एटीएम बूथ पर पहुंचे तो आधा बंद शटर स्वागत के लिए खड़ा था। बाहर ही मशीन खराब है का लेबल चस्पा था। इसके बाद कुछ आगे चले तो इंडसइंड बैंक के एटीएम पर भी नॉट वर्किंग का बोर्ड लगा हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन नंबर-2: शिव चौक
निजी बैंकों में एटीएम सुविधा के बदले लिया जाने वाला शुल्क सबसे ज्यादा है। ऐसे में इसके ग्राहक भी उम्मीद करते हैं सबसे अच्छी सुविधा भी यहां पर मिले। हकीकत इससे कुछ जुदा है। शिव चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ में तीन मशीनें हैं। इनमें से एक मशीन पर आउट ऑफ ऑर्डर लिखा आ रहा था।

सीन नंबर-3: लियो चौक
लियो चौक पर आईसीआईसीआई, एक्सिस और पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ हैं। इनमें से आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक के एटीएम तो काम कर रहे थे। लेकिन क्षेत्र के लीड पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ की मशीन बंद पड़ी थी। संवाददाता ने सिक्योरिटी गार्ड से मशीन बंद होने के बाबत पूछा तो उसने बताया कि नई मशीन लगी है। कितने दिन पुरानी पूछने पर कहा कि 5 दिन हो गए हैं। ऐसे में बड़ी बात यह है कि पांच दिन तक एटीएम बूथ की मशीन को एक्टिव ही नहीं किया गया। इसके अलावा महाराणा प्रताप चौक स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ का सर्वर भी डाउन रहा।

यह है एटीएम की स्थिति
आईडीबीआई (ब्रास मार्केट): एटीएम खराब
पंजाब एंड सिंध बैंक (ब्रास मार्केट): एटीएम ठीक
इंडसइंड बैंक (ब्रास मार्केट): मशीन में पैसे नहीं
बैंक ऑफ महाराष्ट्र (ब्रास मार्केट): एटीएम ठीक
आईसीआईसीआई बैंक (ब्रास मार्केट): एटीएम ठीक
एचडीएफसी (शिव चौक): एक मशीन खराब, दो ठीक
पंजाब नेशनल बैंक (लियो चौक): एटीएम बंद
एक्सिस बैंक (लियो चौक): एटीएम ठीक
आईसीआईसीआई बैंक (लियो चौक): एटीएम ठीक
एसबीआई (बावल चौक): एटीएम ठीक
एचडीएफसी (बावल चौक): एटीएम ठीक
एसबीआई (भाड़ावास गेट): एटीएम ठीक
पीएनबी (अनाज मंडी): एटीएम ठीक
एसबीआई (धारूहेड़ा चुंगी): एटीएम ठीक
एचडीएफसी (चुंगी पेट्रोल पंप): एटीएम ठीक
बंधन बैंक (धारूहेड़ा चुंगी): एटीएम ठीक

कोट
बैंकों के एटीएम से जुड़े सेक्टर से मीटिंग ली जाएगी। वैसे एटीएम का सर्वर डाउन होना टेक्निकल फाल्ट है। आउट ऑफ स्टॉक वीकेंड या त्यौहार के सीजन पर हो जाता है। छुट्टी से पहले एक्स्ट्रा स्टॉक करने के संबंध में चर्चा की जाएगी।
- नरपाल सिंह यादव, एलडीएम, रेवाड़ी

तो लगता है हर ट्रांजेक्शन पर 20 रुपये का चूना
बैंकों के कुछ समय पहले लागू नियमों के अनुसार ग्राहकों के दूसरों बैंकों के जरिये नि:शुल्क ट्रांजेक्शन करने की सुविधा को सीमित किया गया है। ग्राहक यदि अपने बैंक के अलावा यदि किसी अन्य बैंक के एटीएम बूथ पर ट्रांजेक्शन करता है तो 4-5 ट्रांजेक्शन (अलग-अलग बैंकों के नियम के अनुसार) के बाद हर ट्रांजेक्शन पर 20 रुपये अतिरिक्त कटता है। ऐसे में अगर ग्राहक का एटीएम ज्यादातर खराब रहता है और वह दूसरे बैंक के एटीएम से तय लिमिट से ज्यादा ट्रांजेक्शन करता तो इसका घाटा बैंक नहीं बल्कि ग्राहक उठाता है।

लाखों ग्राहक सालाना देते हैं सुविधा शुल्क
जिले के बैंकधारकों में से अधिकांश लोग अब एटीएम सुविधा का उपयोग करते हैं। ग्राहकों को सुविधा देने के एवज में कंपनियां बाकायदा सालाना सुविधा शुल्क भी लेती हैं जो कि हर बैंक का अलग-अलग होता है। कुछ बैंकों को छोड़ दें तो अधिकांश बैंक में एटीएम सुविधा के बदले 100 से 300 रुपये तक का सालाना चार्ज भी लगता है। इसमें सर्विस टैक्स भी शामिल होता है।

वीकेंड पर ज्यादातर एटीएम या तो आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं। ऐसे में सुविधा शुल्क देने के बावजूद सुविधा नहीं मिल पाती है। - अनिल सैनी, निवासी, मोहल्ला बास सिताबराय
--------
एटीएम की सुविधा को 24 घंटे का दावा किया जाता है। सच्चाई यह है कि एटीएम की सुविधा गांवों में तो दूर शहर में भी पूरे 12 घंटे नहीं मिलती है।  - कमल अधाना, निवासी, मोहल्ला गुर्जरवाड़ा

--------
एटीएम के नाम पर लोगों को महज ठगा जा रहा है। कई बार दूसरे बैंकों के एटीएम से ट्रांजेक्शन करना पड़ता है। जिससे हर ट्रांजेक्शन पर रुपये कटते हैं। - गौरव, निवासी, मोहल्ला सेक्टर-4

--------
एटीएम सुविधा होने के बाद व्यापारी खरीद-फरोख्त के लिए कम से कम रकम लेकर चलते हैं। शहर आने के बाद एटीएम से रकम निकालने के लिए उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ती है।  - दीपक मंगला, निवासी, कंपनी बाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed