फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ban on appointment of new Nambardars likely to be lifted soon.

Rewari News: नए नम्बरदारों की नियुक्ति पर लगी रोक जल्द हटने की उम्मीद

Tue, 30 Jun 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ban on appointment of new Nambardars likely to be lifted soon.
मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया को ज्ञापन सौंपते नम्बरदार। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। हरियाणा नम्बरदार वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुग्राम स्थित कार्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया से मुलाकात कर नए नम्बरदारों की नियुक्ति पर लगी रोक का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई सतीश नम्बरदार औलांत और टीकाराम नम्बरदार वजीराबाद ने की।
विज्ञापन

बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि नए नम्बरदारों की नियुक्तियों पर लगी रोक के कारण कई पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। प्रतिनिधियों ने नम्बरदारी व्यवस्था के ऐतिहासिक महत्व और ग्रामीण प्रशासन में इसकी भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

सुदेश कटारिया ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि हरियाणा सरकार इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नम्बरदार प्रतिनिधिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री एवं राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कराई जाएगी, ताकि नियुक्तियों पर लगी रोक को हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कटारिया पर विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार नम्बरदारों की लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान करेगी। बैठक में उदयराज राव, जसवंत सिंह, डॉ. विजय चौहान, मोहनलाल, मंजीत नम्बरदार, राजवीर यादव, फकरुद्दीन, दलीप सिंह, करण सिंह राघव सहित रेवाड़ी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, दादरी और नूंह के अनेक नम्बरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed