फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'Balanced diet is essential for all round development of children'

‘बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संतुलित आहार जरूरी’

Wed, 23 Mar 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
'Balanced diet is essential for all round development of children'
कोसली। महिला एवं बाल विकास विभाग नाहड़ की सुपरवाइजर पिंकी शर्मा ने बताया कि उपमंडल के गांवों में एसडीएम होशियार सिंह के निर्देश अनुसार विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को गांव नांगल स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर अभियान के अंतर्गत 6 साल तक के बच्चों का वजन लेना तथा लंबाई मापना और कमजोर बच्चों की माता-पिता को उनकी आहार के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संतुलित आहार जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंनेे बताया कि पोषण वाटिका गतिविधि के अंतर्गत दैनिक जीवन में सब्जियों व फलों के सेवन, आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा वाटिका की स्थापना, अति कुपोषित बच्चों का प्रबंधन गतिविधि के अंतर्गत बच्चों की लंबाई और वजन माप किया गया। इसके अलावा बच्चों, गर्भवती माताओं के पर्याप्त पोषण व उचित स्वास्थ्य के लिए सही देखभाल, पोषण तत्वों से भरपूर भोजन गतिविधि के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ अनाज, दालें, हरी पत्तेदार सब्जियों व फलों का सेवन करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गर्भवत्ती माताओं, दूध पिलाने वाली माताओं, किशोरी लड़कियों व अन्य महिलाओं और बच्चों को विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत व्यक्तिगत स्वच्छता, घरेलू स्वच्छता, खाद्य व स्वच्छ जल, स्वच्छता व सफाई गतिविधि के अंतर्गत घर व आसपास की स्वच्छता के बारे में भी आमजन को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और हेल्परों और सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं का आह्वान किया कि वे पोषण अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed