{"_id":"6ae397d78799577eaf07f714","slug":"encroachment-on-the-footpath-from-bhagat-singh-chowk-to-the-bus-stand-in-dharuhera-rewari-news-c-198-1-rew1001-247963-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धारूहेड़ा में भगत सिंह चौक से बस स्टैंड तक फुटपाथ पर अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धारूहेड़ा में भगत सिंह चौक से बस स्टैंड तक फुटपाथ पर अतिक्रमण
Fri, 30 Oct 2026 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा में अतिक्रमण की समस्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। मुख्य बाजार से लेकर प्रमुख मार्गों और फुटपाथों तक दुकानदारों व रेहड़ी-पटरी वालों ने सामान फैलाना शुरू कर दिया है। भगत सिंह चौक से बस स्टैंड तक सड़क और फुटपाथ पर कब्जे के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पैदल चलने के लिए जगह नहीं मिलने से लोगों को मुख्य सड़क पर उतरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
शहर के कई हिस्सों में दुकानदारों ने फुटपाथ पर सामान रख लिया है, जबकि फल-सब्जियों की रेहड़ियां भी रास्ते में खड़ी रहती हैं। इससे पैदल यात्रियों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है।
सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण होने से वाहनों के निकलने के लिए कम जगह बचती है। व्यस्त समय में जाम जैसी स्थिति बन जाती है और वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
स्थानीय स्तर पर अतिक्रमण की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। नगर पालिका और प्रशासन समय-समय पर अभियान चलाकर सड़क किनारे रखे सामान और अस्थायी कब्जों को हटाते हैं।
कार्रवाई के बाद कुछ समय तक सड़कें और फुटपाथ साफ दिखाई देते हैं, लेकिन अभियान खत्म होते ही फिर कब्जे होने लगते हैं।