फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   13 cases heard at Grievance Redressal Committee meeting; seven resolved

Rewari News: कष्ट निवारण समिति की बैठक में 13 मामलों पर सुनवाई, सात का निपटारा

Fri, 30 Oct 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 30 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
13 cases heard at Grievance Redressal Committee meeting; seven resolved
लोगों की शिकायत सुनते मंत्री रणबीर गंगवा। संवाद
रेवाड़ी। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने वीरवार को बाल भवन सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में 13 मामलों की सुनवाई की। इनमें सात मामलों का निपटारा किया गया, जबकि छह मामलों को आगामी कार्रवाई पूरी होने तक लंबित रखा गया।
विज्ञापन

मंत्री ने लंबित मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच पूरी कर अगली बैठक तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में राधा-कृष्ण सोसायटी सुठानी के निवासियों की शिकायत पर मंत्री ने बिजली निगम के अधिकारियों को उचित अदायगी के साथ बिजली कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव कलवाड़ी निवासी अमर सिंह जांगड़ा की ओर से सोसाइटी में किए गए कार्य की अदायगी नहीं होने की शिकायत भी रखी गई। इस मामले में लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्यों को जांच के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों ने शिकायत को सही पाया। इसके बाद मंत्री ने संबंधित हिस्सेदार को शिकायतकर्ता की हिस्सेदारी की अदायगी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने पर संबंधित हिस्सेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
बैठक में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधायक अनिल यादव, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, उपायुक्त अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल, धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा, एडीसी राहुल मोदी, एएसपी दीपिका अग्रवाल, रेवाड़ी एसडीएम दलबीर सिंह, कोसली एसडीएम विजय कुमार यादव, भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल और वीर कुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सड़क निर्माण में सुधार के निर्देश
सेक्टर-4 निवासी भूप सिंह की शिकायत पर मंत्री ने नगर परिषद रेवाड़ी को सड़क का सही तरीके से निर्माण करवाने के निर्देश दिए। यह मामला नगर परिषद और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से संबंधित था। मंत्री ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। बैठक में पिछली बैठक के चार लंबित मामलों में से दो का मौके पर ही निपटारा करवाया गया। वहीं, नौ नए परिवादों में से पांच का समाधान किया गया। लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को जांच कर आगामी बैठक तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।

समस्याओं का गंभीरता से जांच करते हुए समय पर समाधान करें
बैठक में अधिकतर शिकायतें अवैध कब्जे और जमीन से जुड़े विवादों से संबंधित थीं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन की समस्याओं का गंभीरता से जांच करते हुए समय पर समाधान करें, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न काटने पड़ें।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए समाधान शिविर, सीएम विंडो और अन्य पोर्टल संचालित कर रही है। अधिकारी इन माध्यमों से मिलने वाली शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करें।

लोगों की शिकायत सुनते मंत्री रणबीर गंगवा। संवाद

लोगों की शिकायत सुनते मंत्री रणबीर गंगवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed