{"_id":"6751f4d21c2032e0c00dc664","slug":"bags-of-two-passengers-stolen-from-train-case-registered-rewari-news-c-198-1-rew1001-212411-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ट्रेन से दो यात्रियों के बैग चोरी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ट्रेन से दो यात्रियों के बैग चोरी, मामला दर्ज
Fri, 06 Dec 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग दो ट्रेनों से दो यात्रियों के बैग चोरी हो गए। दोनों ही मामले में रेवाड़ी जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजस्थान के कुम्हेर निवासी सुनील ने बताया कि वह परिवार के साथ ट्रेन के रिजर्व कोच में सफर कर रहा था। दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन तक उसका सामान सुरक्षित था। जब ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंची, तो उसकी पत्नी का हैंडबैग नहीं मिला। उसमें कपड़े व 4 हजार रुपये थे।
अलवर जीआरपी ने उसकी शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद रेवाड़ी जीआरपी पुलिस को भेज दी। रेवाड़ी जीआरपी पुलिस में मामला दर्ज कर लिया। वहीं, दूसरे मामले में आर्मी के जवान ने जीआरपी को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि नारनौल के कोरियावास निवासी है। वह ट्रेन से रेवाड़ी आ रहा था तो उसे नींद आ गई। जब ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो किसी ने उसका बैग चोरी कर लिया। काफी तलाश करने के बाद भी बैग का सुराग नहीं चला। बैग में आर्मी का आई कार्ड, एटीएम, आधार कार्ड व 1600 रुपये थे। जीआरपी ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।