फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bag full of cash stolen from bank found, accused absconding

Rewari News: बैंक से चोरी हुआ कैश से भरा बैग मिला, आरोपी पकड़ से दूर

Sat, 19 Jul 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 19 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bag full of cash stolen from bank found, accused absconding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। बीते 15 जुलाई को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बावल शाखा से चोरी हुआ 10.70 लाख रुपये से भरा बैग पुलिस ने शुक्रवार बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे सर्च अभियान के तहत रुपयों से भरा बैग दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे के ओढ़ी कट के पास मिला।
बरामद बैग में साढ़े 10 लाख रुपये थे। कैश जमा करने वाली स्लिप पर पेट्रोल पंप की मुहर लगी थी। हालांकि रुपये चोरी करने का आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। आरोपी कैश छोड़कर क्यों भाग गया है, इसका जवाब पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

इस वारदात के पीछे एक गैंग का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस ने गैंग और कैश बरामद होने के स्थान का खुलासा नहीं किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी तक पुलिस कुछ कहने से बच रही है। आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए दोनों आरोपी कम उम्र के नजर आ रहे हैं। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करेंगे पत्राचार
ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान अनिल कुमार, पप्पू यादव, पीड़ित अश्वनी यादव ने प्रेस वार्ता की। इसमें पीड़ित अश्वनी यादव ने बताया कि पुलिस ने कैश मिलने की जानकारी दी है। उनका कैश मिल गया है। कहा कि बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पत्राचार करेंगे। जिस तरह से चोर बैग लेकर फरार हो गया, काफी सोचने की बात है। सीसीटीवी की वजह से काफी फायदा हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे मध्य प्रदेश का कोई गैंग है लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।


15 जुलाई को हुई थी वारदात

भाड़ावास गांव निवासी विजय 15 जुलाई को एसबीआई की बावल शाखा में पेट्रोल पंप संचालकों के रुपये जमा करने गया था। इसी दौरान 10 लाख 70 हजार रुपये से भरा बैग दो आरोपी चुरा कर ले गए थे। विजय जयसिंहपुरा खेड़ा और आसपास के पेट्रोल पंप से कैश कलेक्शन कर बैंक में जमा कराने का काम करता है। सीसीटीवी में दो लोग नजर आ रहे हैं जिनकी उम्र कम नजर आ रही थी। एक आरोपी ने विजय को बातों में उलझाया था और दूसरा रुपये से भरा बैग लेकर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed