फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Backward classes should get 27% reservation in jobs

Rewari News: नौकरियों में पिछड़ा वर्ग को मिले 27 फीसदी आरक्षण

Sun, 10 Aug 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 10 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Backward classes should get 27% reservation in jobs
फोटो : 10श्री कृष्ण भवन में आयोजित बैठक में पहुंचे लोग। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पिछड़ा वर्ग बैठक रविवार को श्रीकृष्ण भवन में यादव सभा के प्रधान रामबीर यादव की अध्यक्षता में हुईं। इसमें प्रथम और द्वितीय श्रेणी की नौकरियों में पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने की मांग सरकार से की गई।
बैठक में यादव, गुर्जर, सैनी, जांगड़ा, प्रजापति, सैन, जोगी, लखेरा, ठठेरा, रोहिल्ला समाज और अन्य सभी पिछड़ा वर्ग के लोग उपस्थित रहे। संचालन रिटायर्ड ईओ मनोज यादव किया। इस मौके पर एचकेआरएन में आरक्षण कोटा सुनिश्चित करने और बैक लॉग को पूरा करने की मांग की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार ने वर्तमान में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है, उसमें भी पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करके दोबारा विज्ञापित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने यूटी चंडीगढ़ में जो 27 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है उसको किस्तों में लागू न करके एक बार में ही 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। निर्णय लिया गया कि समिति की मीटिंग प्रत्येक मास के दूसरे रविवार को होगी और सभी विधायकों को इस बारे ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस मौके पर मुख्य तौर पर शांता कुमार आर्य, डॉक्टर सुनील जांगड़ा, संदीप सैनी, डॉक्टर डीपी सैनी मुख्य रूप से आमंत्रित सदस्य के तौर पर उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed