फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Azamgarh-Madar Urs special train will also stop at Rewari Junction

Rewari News: आजमगढ़-मदार उर्स विशेष ट्रेन रेवाड़ी जंक्शन पर भी रुकेगी

Fri, 12 Jan 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 12 Jan 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh-Madar Urs special train will also stop at Rewari Junction
रेवाड़ी। रेलवे ने अजमेर में आयोजित उर्स मेले के लिए आजमगढ़-मदार-आजमगढ़ उर्स स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। यह ट्रेन रेवाड़ी जंक्शन पर भी रुकेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 05105 आजमगढ़-मदार उर्स स्पेशल रेलसेवा 15 जनवरी को आजमगढ़ से शाम 15.30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर को 3 बजे रेवाड़ी और रात 20.40 बजे मदार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05106 मदार-आजमगढ़ उर्स स्पेशल रेलसेवा 20 जनवरी को मदार से रात 21.25 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर को 2.45 बजे रेवाड़ी और रात 23.15 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन मुहम्मदाबाद, मऊ, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा, बुरवाल, सीतापुर, मुरादाबाद, दिल्ली, रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा व किशनगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में 2 सेकेंड एसी, 7 थर्ड एसी, 6 द्वितीय शयनयान, 3 द्वितीय साधारण व 2 पॉवरकार और गार्ड का एक डब्बा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed