फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ayushman cards were given to 131 elderly people in the camp

Rewari News: कैंप में 131 बुजुर्गों को दिए गए आयुष्मान कार्ड

Fri, 04 Jul 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ayushman cards were given to 131 elderly people in the camp
फोटो : 4बावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड देते विधायक डॉ. कृष्ण कु
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 70 से अधिक आयु के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया गया। केंद्र की एसएमओ डॉक्टर सीमा यादव की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का शुभारंभ बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने किया। शिविर में 131 बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया।

शिविर में आने वाले आसपास के गांवों के बुजुर्गों का मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाया गया। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि आयुष्मान योजना में 70 साल से अधिक आयु वाले वृद्धों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा हर वर्ष दी जाती है।
विज्ञापन

इसके लिए 70 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी व्यक्ति पात्र हैं। इस कार्ड से पात्र व्यक्ति आयुष्मान पैनल में शामिल किसी भी प्राइवेट हॉस्पिटल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुजुर्गों की सेवा के लिए यह विशेष योजना लागू की है। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम बावल उदय सिंह भी मौजूद रहे।
इस मौके पर डॉक्टर विजय प्रकाश, डॉक्टर भंवर सिंह, कविता गुप्ता, ईश्वर चनेजा, समाजसेवी दिनेश टीट, मंडल अध्यक्ष रमेश लौर ओर रामसिंह सांभरिया मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed