{"_id":"67dc61f8ce4a9dc95b05a687","slug":"awarenessefforts-will-be-made-to-increase-the-birth-rate-of-daughters-rewari-news-c-198-1-rew1001-216717-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जागरूकता...बेटियों की जन्मदर बढ़ाने के किए जाएंगे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जागरूकता...बेटियों की जन्मदर बढ़ाने के किए जाएंगे प्रयास
Fri, 21 Mar 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। उपमंडल में बेटियों की जन्मदर बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग मिल कर प्रयास करेंगे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की समीक्षा करते हुए एसडीएम विजय कुमार यादव ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि उपमंडल के कुछ गांवों में अभी भी लिंगानुपात की दर को बढ़ाने क जरूरत है। कन्या भ्रूण हत्या जैसा पाप सामाजिक ही नहीं, कानूनी रूप से ही जघन्य अपराध है। ऐसा कोई मामला सामने आता है तो दोषियों को कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। नाहड़ सरकारी अस्पताल के एसएमओ डाक्टर मनीष ने बताया कि एमटीपी के मामलों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिले में दस एमटीपी सेंटरों को बंद करवा दिया गया है।
सीडीपीओ राधा यादव ने बताया कि उपमंडल में 143 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिनमें से 28 को प्ले स्कूल के रूप में परिवर्तित किया जा चुका है। नाहड़ के खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि प्राथमिक पाठशालाओं में 6 साल तक के बच्चों के लिए बाल वाटिका स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए सरकारी स्कूलों में भाषण, पोस्टर मेकिंग व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं। बैठक में नाहड़ के बीडीपीओ अनिल कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर पिंकी शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।