रेवाड़ी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की यूनिट रेवाड़ी की तरफ से साइकिल यात्रा पुलिस लाइन से अभय सिंह चौक, धारूहेड़ा चुंगी, सर्कुलर रोड तक निकाली गई। यूनिट के इंचार्ज उप निरीक्षक बलवंत सिंह द्वारा साईकिल यात्रा निकालकर नशे के दुष्परिणाम के बारे में अवगत करवाया गया। जागरूक अभियान के दौरान आमजन को हरियाणा एनसीबी की अनूठी पहल नशा मुक्त जीवन नायाब जीवन बेकैट चैलेंज के बारे में भी बताया गया।
पहल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरह हम अपने घर से गंदा पानी बाहर फेंकते है उसी तरह हमें नशे को अपने समाज से बाहर फेंकना है। साथ ही अपने आस पास सभी को इसके बारे में जागरूक करना है। अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो हरियाणा एनसीबी के टोल फ्री नंबर 9050891508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। इस कार्यक्रम में टीम के साथी सुरेश कुमार, अनिल कुमार और दीपक भी शामिल रहे।