{"_id":"68408af37fb97156f40361da","slug":"awareness-raised-about-the-uninterrupted-flow-and-purity-of-water-pilgrimage-sites-rewari-news-c-198-1-rew1001-220604-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जलतीर्थों की अविरलता और निर्मलता की जगाई अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जलतीर्थों की अविरलता और निर्मलता की जगाई अलख
Wed, 04 Jun 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 20माजरा गुरूदास में आयोजित बैठक में पहुंचे गणमान्य। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। जलतीर्थों की अविरलता एवं निर्मलता के लिए संकल्पित संगठन की तरफ से गंगा समग्र कार्यकर्ता सम्मेलन बाल विकास विद्यालय माजरा गुरुदास में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा प्रान्त के सह प्रचार प्रमुख लक्ष्मी नारायण ने कहा कि संघ शाखा लगाता है, लेकिन स्वयंसेवक आज समाज की आवश्यकता अनुसार प्रत्येक क्षेत्र में इतने प्रकल्प चला रहे हैं, जिनकी गिनती करना कठिन है।
उन्होंने कहा कि गंगा समग्र जल-तीर्थों की अविरलता, निर्मलता एवं जल-संरक्षण के लिए काम कर रहा है। हरियाणा प्रांत के संयोजक सतपाल शर्मा ने कहा कि प्रांत के प्रत्येक जिले में गंगा समग्र का गठन हो गया है और आप कार्यकर्ताओं की तत्परता से सभी जिलों में संगठन के कार्यक्रम सम्पन्न हो रहें हैं। आभार प्रदर्शन जिला संयोजक भूपेन्द्र यादव ने किया।
सम्मेलन को पूर्व आईपीएस नरेश कुमार यादव, पूर्व आइएएस जवाहरलाल द्विवेदी तथा भाग संयोजक राकेश यादव ने भी संबोधित किया। गंगा आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ सम्मेलन का समापन हुआ। संचालन राम नरेश ने किया। सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।