{"_id":"6ab2e8d9898a9b6ed603d609","slug":"awareness-raised-about-cybercrime-in-bawal-rewari-news-c-198-1-fth1001-245893-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बावल में साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बावल में साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
स्कूल में विद्यार्थियों को नशे, यातायात नियमों और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करते थाना
- फोटो : Archive
बावल। थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने कस्बे के कई निजी स्कूलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को नशे, यातायात नियमों और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए गए।
थाना प्रभारी ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए भी घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए उन्हें नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
सड़क सुरक्षा के संबंध में उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की।
विज्ञापन
साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाते से संबंधित जानकारी या निजी जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान लोगों के कहने पर ऑनलाइन भुगतान करने से भी बचें। कार्यक्रम में स्कूलों के छात्र-छात्राएं और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।