फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Attention Bulandshahr and Gurugram: Two accused arrested with 8.40 grams of heroin

बुलंदशहर व गुरुग्राम के ध्यानार्थ : 8.40 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी दबोचे

Sat, 25 Oct 2025 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Attention Bulandshahr and Gurugram: Two accused arrested with 8.40 grams of heroin
पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पुलिस - फोटो : udhampur news
रेवाड़ी। सीआईए रेवाड़ी प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने 8.40 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जिला गुरुग्राम के पटौदी निवासी सद्दाम हुसैन व यूपी के जिला बुलंदशहर के गांव सिकारपुर निवासी मौहम्मद आलम उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है।
विज्ञापन


निरीक्षक सुमेर सिंह ने बताया कि 23 अक्तूबर की रात को सूचना मिली कि सद्दाम हुसैन और मोहम्मद आलम उर्फ बिट्टू हेरोइन बेचने के लिए बुलेरो गाड़ी में गांव गोकलगढ़ के पास बाईपास रोड पर खड़े हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत रेडिग पार्टी तैयार की और मौके पर पहुंचकर आरोपियों को काबू किया।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच इकाई आरोपियों से बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed