फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Attempted to kill the farmer by mounting a tractor, saved his life by running away

किसान पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने की कोशिश, भाग कर बचाई जान

Thu, 27 Oct 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Attempted to kill the farmer by mounting a tractor, saved his life by running away
कोसली। क्षेत्र के गांव लूला अहीर में खेत में बिजाई को लेकर एक किसान पर उसके ही गांव के एक युवक ने ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने की कोशिश की। शोर मचाने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों को देखकर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान किसान का एक पैर ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में फंसने के कारण जख्मी हो गया है। इसकी वजह से उसका ऑपरेशन कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज केस के अनुसार कोसली के गांव लूला अहीर निवासी हरजिन्द्र ने कुछ दिन पहले अपने ही गांव के राकेश से उसके ट्रैक्टर के जरिए खेत में डीएपी खाद का छिड़काव कराया था। दो-तीन दिन बाद उसी खेत में सरसों की बिजाई के लिए जब हरजिन्द्र ने राकेश को फोन किया तो वह टाल-मटोल करने लग गया। हरजिन्द्र ने राकेश की बहानेबाजी सुनकर अपने ही गांव के अनिल से सरसों की बिजाई ट्रैक्टर के जरिए करानी शुरू कर दी। बुधवार की शाम के वक्त जब खेत में बिजाई चल रही थी तभी राकेश अपना ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान राकेश ने गाली-गलौज की। इसके बाद उसने हरजिंदर पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान हरजिंदर का एक पैर ट्रैक्टर के नीचे फंस गया। हरजिन्द्र के चिल्लाने की आवाज सुनकर दूसरे खेत में काम कर रही उसकी भाभी व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। यह देखकर राकेश मौके से भाग निकला। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। बाद में परिजनों ने गंभीर रूप से घायल हरजिन्द्र को रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। इसके बाद फिर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसके पैर का ऑपरेशन किया गया। कोसली थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed