{"_id":"6849cb072db0420b2509c842","slug":"attempted-rape-of-a-10-year-old-innocent-in-a-private-hospital-in-rewari-rewari-news-c-198-1-rew1001-220941-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में 10 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में 10 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का प्रयास
Wed, 11 Jun 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली (रेवाड़ी)। एक निजी अस्पताल के कर्मचारी ने मंगलवार सुबह महिला सहकर्मी की 10 वर्षीय मासूम बेटी के मुंह में कागज ठूंसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला डॉक्टर ने आरोपी को बच्ची के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित मां ने कोसली पुलिस को बताया है कि वह एक निजी अस्पताल में काम करती है। घर पर कोई देखभाल करने वाला नहीं था तो मंगलवा को वह अपनी 10 साल की बेटी को अस्पताल ले आई थी।
वह सुबह 8 बजे अस्पताल पहुंची और काम में लग गई। उसकी बेटी अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर खेल रही थी, जबकि वह नीचे मरीजों के साथ थी। इस दौरान अस्पताल का एक कर्मचारी दांतों की जांच कराने के लिए एक मरीज को पहली मंजिल पर ले गया। कुछ देर बाद मरीज तो नीचे आ गया, लेकिन कर्मचारी नहीं लौटा।
विज्ञापन
कुछ देर बाद अस्पताल की महिला डॉक्टर ऊपर गई तो उन्होंने देखा कि गांव जुड्डी निवासी अस्पतालकर्मी शैलेश कौशिक उसकी 10 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। आरोपी ने बच्ची के पकड़े उतार रखे थे और मुंह में कागज ठूंस रखा था। इस पर महिला डॉक्टर बच्ची को नीचे ले आई और पूरी वारदात की जानकारी दी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पॉक्सो सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
वर्जन-
-मासूम बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया गया है। वहीं, आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
-कश्मीर सिंह, एसएचओ थाना कोसली।