फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   attempt to rape, rewari, minor daughter

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की कोशिश

Fri, 29 Aug 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Fri, 29 Aug 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन




सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में धर्मेंद्र अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ रहता था। धर्मेंद्र की पत्नी का आरोप है कि बीती 26 अगस्त की रात 10 बजे बेटी घर में कमरे के अंदर तथा वह कमरे के बाहर सो रही थी। इस बीच उसके पति ने 14 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन




बेटी के रोने और चीखने की आवाज सुनकर वह कमरे में दाखिल हुई तो पति को बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करते देखा। घटना का विरोध करने पर पति ने पहले तो दोनों को पीटा और इसके बाद घटना के  बारे में किसी से भी जिक्र करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी और घर से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अगले दिन महिला बेटी के साथ सदर थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। मामले की जांच कर रही एसआई हीरामनी ने बताया कि पीड़ित किशोरी के बयान और मां की शिकायत पर आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ मारपीट करने, दुष्कर्म का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को आरोपी धर्मेंद्र को गांव के ही पास से गिरफ्तार किया गया है।


नशे का आदी है आरोपी पिता
मामले की जांचकर्ता और गांव वालों के अनुसार नाबालिग बेटी के साथ ज्यादती का प्रयास करने वाला आरोपी धर्मेंद्र पेशे से मजदूर है। वह देसी शराब के साथ ही अन्य नशे का भी आदी है। पीड़ित के बयान के अनुसार बीती मंगलवार रात को भी घटना के समय आरोपी नशे में धुत था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed