फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Attack on stall owner and family, allegation of hostage taking

Rewari News: खोखा संचालक और परिवार पर हमला, बंधक बनाने का आरोप

Sun, 28 Dec 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Attack on stall owner and family, allegation of hostage taking
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भिवाड़ी। खुशखेड़ा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में खोखा संचालक राम सिंह और उनके परिवार के साथ मारपीट करने, गन प्वाइंट पर बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी दी गई है। इसमें गंभीर घायल युवक ललित को रविवार शाम टपूकड़ा अस्पताल से अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पीड़ितों ने थाना खुशखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पड़ोसी कंपनी से जुड़े लोगों ने पिस्टल और डंडों से हमला कर उन्हें पास के मिक्चर प्लांट में बंद कर दिया।
शिकायतकर्ता राम सिंह ने बताया कि उनका खोखा ख़ुशखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित है। शनिवार शाम को उनके बेटे के पास पड़ोसी कंपनी के गार्ड का फोन आया कि खोखे का ताला तोड़ने की कोशिश हो रही है। मौके पर पहुंचे राम सिंह, उनके बेटे ललित और भाई राजेंद्र सिंह को एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से आए करीब 6 से 7 लोगों ने घेर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि पिस्टल की नोक पर परिवार को मिक्चर प्लांट के अंदर बंद कर दिया, गेट पर ताला लगा दिया और बेरहमी से मारपीट की। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी शिवराज ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट की शिकायत दी है। अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed