फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   attack on home guard doing duty

ड्यूटी कर रहे होमगार्ड हमला

Wed, 10 Nov 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
attack on home guard doing duty
बावल। कार सवार दो युवकों ने खेड़ा बार्डर पर ड्यूटी कर रहे एक होमगार्ड से डंडा छीनकर हमला कर दिया। हमले के बाद युवक कार से खंडोड़ा की तरफ फरार हो गए। होमगार्ड की शिकायत पर बावल थाना पुलिस ने गुवानी (बाछोद) नारनौल निवासी विक्की व खंडोड़ा निवासी प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बावल थाने में कार्यरत होमगार्ड कर्मी कंवर सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह अपने साथी रामकिशोर के साथ ट्रैफिक ड्यूटी कर रहा था। ट्रैफिक अधिक होने के कारण रात को उन्होंने एक यात्री बस को खेड़ा गांव की तरफ से निकाल दिया। इसी दौरान कार में सवार होकर खेड़ा गांव की तरफ से दो युवक वहां आए तथा बस को खेड़ा की तरफ से निकालने का कारण पूछा। जब उन्होंने कहा कि अधिक ट्रैफिक के कारण यात्री बस होने के कारण बस को खेड़ा की तरफ निकाल दिया। यह सुनते ही युवकों ने उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी तथा उसके हाथ से डंडा छीनकर उसके हाथ पर वार किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे नीचे गिराकर हमला किया। साथी रामकिशोर के छुड़वाने के बाद आरोपी कार में सवार होकर धमकी देते हुए खंडोड़ा की तरफ भाग गए। जिनके नाम गुवानी (बाछोद) नारनौल निवासी विक्की व खंडोड़ा निवासी प्रदीप बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed