फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Atm Chory

पुलिस लाइन के मेनगेट के पास एसबीआई एटीएम को गैस कटर से काटा

Fri, 06 Mar 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Atm Chory
रेवाड़ी में गैस कटर से एसबीआई के एटीएम को काटकर हुई लाखों की चोरी। - फोटो : Rewari
पुलिस लाइन के मुख्य गेट से 50 मीटर दूर स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम को बुधवार रात नकाबपोश बदमाशों ने गैस कटर से काटकर 21.43 लाख रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। लुटेरों ने वारदात से पहले बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर तार भी काट दिए। वारदात की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक नजनीन भसीन भी मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। माडल टाउन थाना पुलिस ने फिलहाल चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसबीआई की दिल्ली रोड पर पुलिस लाइन के मुख्य गेट के पास एटीएम है। इस एटीएम पर सुरक्षाकर्मी की नियुक्ति नहीं है। रात को एटीएम बूथ का शटर खुला था। बुधवार रात किसी समय एटीएम में घुसे लुटेरों ने शटर को बंद कर एटीएम को गैस कटर से काट कर उसमें रखे 21,43,000 रुपये की नकदी चोरी कर ली। इस दौरान चोरों ने सीसीटीवी पर स्प्रे कर उसकी वायरिंग भी उखाड़ दी। वीरवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने एटीएम को कटा देख कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर माडल टाउन थाना प्रभारी बिजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। कुछ देर में ही एसपी नाजनीन भसीन भी मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर बैंक अधिकारी भी एटीएम बूथ पर पहुंच गए।
विज्ञापन

नकदी का बीमा होने से सुरक्षा को गंभीर नहीं बैंकें
एटीएम में नकदी डालने का काम निजी कंपनियों द्वारा किया जाता है। नकदी का बीमा होने के चलते एटीएम में रुपये डालने का काम करने वाली कंपनियां सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं होती। वहीं, कोई घटना होने के बाद इन कंपनियों को आसानी से क्लेम मिल जाता है। जिस वजह से एटीएम में चोरी की वारदात को लेकर न तो पुलिस गंभीरता दिखाती है और न ही शिकायतकर्ता ही ज्यादा पैरवी करता है। इसी वजह से अभी तक एटीएम से चोरी के 80 फीसदी मामलों को खुलासा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम में नहीं रहते गार्ड, सीसीटीवी भी खराब
प्रशासन की ओर से बैंक अधिकारियों को एटीएम बूथ पर गार्ड व सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। बावजूद इसके जिला में करीब 195 एटीएम बूथ में से अधिकतर पर सुरक्षा गार्ड नहीं हैं। इसके अलावा सीसीटीवी लगे तो हैं, लेकिन खराब पड़े हुए हैं।
---
कोसली में काटने के दौरान जल गया था एटीएम और कैश
जिले में एटीएम को गैस कटर मशीन से काटने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले इसी साल 8 नवंबर की रात को कोसली में तहसील के सामने स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को भी काटकर बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया था। इस दौरान एटीएम में आग लग गई थी जिसके बाद बदमाश एटीएम को जलता हुआ छोड़कर भाग गए थे। एटीएम जलने की वजह से कैश-ट्रे तक पहुंची आग से 5 लाख 45 हजार रुपए की करेंसी जल गई थी तथा 9 लाख रुपए की नकदी बच गई थी।
जिले में अधिकतर वारदात अनसुलझी
जिला में वर्ष 2019 में एटीएम उखाड़ने की 16 वारदात हुई, जिसमें अधिकतर मामलों में पुलिस के हाथ खाली है। इस साल में अभी तक एटीएम उखाड़कर अथवा उनमें चोरी की 4 घटनाएं हो चुकी है लेकिन सभी में पुलिस के हाथ खाली है। पिछले साल अप्रैल माह में खोल पुलिस ने कंवाली हुई वारदात में मेवात गिरोह के तीन सदस्यों को भौंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था लेकिन उनसे भी कोई खास राज नहीं उगलवा सकी।

नियुक्त नहीं है सुरक्षाकर्मी
एटीएम बूथ पर बैंक की ओर से रात के समय सुरक्षाकर्मी की नियुक्ति नहीं की थी, जिसका लाभ बदमाशों को मिल गया। कुछ दिन पूर्व उपायुक्त यशेंद्र सिंह द्वारा सभी बैंकों को एटीएम बूथों पर सुरक्षाकर्मी नियुक्त करने के निर्देश जारी किए थे, परंतु किसी भी बैंक की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed