फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ATM card snatched after beating up workers, withdrew 32 thousand rupees by asking for password

श्रमिकों से मारपीट कर छीना एटीएम कार्ड, पासवर्ड पूछकर निकाले 32 हजार रुपये

Mon, 20 Sep 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
ATM card snatched after beating up workers, withdrew 32 thousand rupees by asking for password
औद्योगिक क्षेत्र बावल में रविवार की रात में साइकिल पर सवार होकर जा रहे दो श्रमिकों को कार सवार चार बदमाशों ने रोककर मारपीट की और दोनों के मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड छीन लिए। बदमाशों ने मारपीट करते हुए जबरदस्ती एटीएम कार्ड के पासवर्ड पूछकर साढ़े 32 हजार रुपये निकाल लिए। बावल थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के बल्लीपुर गांव निवासी अमित यादव और गांव गोरिया निवासी संजय यादव बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह बनीपुर में किराये के एक कमरे पर रहते हैं। रविवार की रात दोनो साइकिल पर सवार होकर रूम से बनीपुर चौक पर सब्जी लेने के लिए जा रहे थे। रास्ते में एक कार में सवार 4 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले अमित व संजय कुछ समझ पाते बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

बदमाशों ने दोनों की जेब से मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड निकाल लिए। वहीं दोनों युवकों के साथ मारपीट करते हुए उनके एटीएम के पासवर्ड पूछकर बदमाशों ने अमित के खाते से 12500 और संजय के खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। वारदात के आरोपी मौके से फरार हो गए। अमित ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने नाकेबंदी भी की। लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ पाए। बावल थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed