फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   At the camp, 106 pregnant women were examined and provided with medicines and counseling.

Rewari News: शिविर में 106 गर्भवतियों की जांच कर दी दवाएं, परामर्श भी दिए

Wed, 10 Jun 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 10 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
At the camp, 106 pregnant women were examined and provided with medicines and counseling.
नाहड़ ​स्थित सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करती गायनोलॉजिस्ट डॉ. प्रीति यादव।
कोसली। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़ में दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 106 गर्भवतियों की जांच कर दवाएं दी गईं। स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिए गए।
विज्ञापन

गर्भवतियों के रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन, रक्त आदि की जांच की गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित रूप से आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां सेवन करने, समय पर टीकाकरण कराने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

गायनोलॉजिस्ट डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान उच्च जोखिम वाली गर्भवतियोंकी पहचान कर उन्हें विशेष निगरानी, उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया, ताकि गर्भावस्था और प्रसव के दौरान संभावित जटिलताओं को समय रहते रोका जा सके।
डॉ. प्रीति यादव ने कहा कि सुरक्षित मातृत्व के लिए जागरूकता और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं बेहद जरूरी हैं। शिविर में बनिता, राहुल, जगरोशनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed