फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Assembly committee members heard in the land acquisition case

जमीन अधिग्रहण मामले में विधानसभा समिति सदस्यों ने की सुनवाई

Fri, 06 Aug 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Assembly committee members heard in the land acquisition case
जमीन संबंधी लगाई गई याचिका को लेकर निरीक्षण करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले के गांव कापड़ीवास निवासी भूपेंद्र यादव की ओर से एचएसआईआईडीसी द्वारा की जमीन अधिग्रहण के बदले मिली कम जमीन की याचिका मामले में प्रक्रिया आगे बढ़ी है। विधानसभा समिति सदस्य कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व सोहना विधायक संजय सिंह ने शुक्रवार को मौके का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता ने नियम के उलट कम जमीन देने की शिकायत विधानसभा की समिति में की थी। शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंची कमेटी की ओर से रखी गई पांच बातों पर सहमति बनाई गई। जिसकी रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है। कोसली विधायक ने बताया कि पिछले करीब छह वर्ष से लंबित चली आ रही इस समस्या का समाधान अगली बैठक में होने की पूरी उम्मीद है। इस मौके पर टीपी (टीसीपी) पीपी सिंह, संजीव मान एसटीपी गुरुग्राम, धर्मबीर खत्री डीटीपी रेवाड़ी, रविश जोनी डीटीपी एचएसआईआईडीसी, प्रियंका डीटीपी एचएसआईआईडीसी हेडक्वार्टर, आरके जिंदल स्टेट मैनेजर एचएसआईआईडीसी बावल, राजीव गोयल, रजनीश एटीपी रेवाड़ी, प्रदीप व राकेश जेई समेत कई प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व सोहना विधायक संजय सिंह ने याचिकाकर्ता भूपेंद्र से बातचीत कर उनके द्वारा बताई गई जानकारियों को गंभीरता से सुना। मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों का ध्यान रखते हुए कार्य कर रही है। सरकार की मंशा है कि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या न आए। यही कारण है कि सरकार अनेकों योजनाओं व कमेटियों का गठन कर लोगों को राहत पहुंचाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed