फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Asmita League for women today, race and tug of war competition will be held

Rewari News: महिलाओं के लिए अस्मिता लीग आज, दौड़ व रस्साकसी प्रतियोगिता होगी

Sat, 07 Mar 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Asmita League for women today, race and tug of war competition will be held
रेवाड़ी। टांकड़ी गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को अस्मिता लीग का आयोजन किया जाएगा। स्वाईमान स्पोर्ट्स अकादमी टांकड़ी में होने वाली प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग (अंडर-13, 13-18 व 18 से अधिक) में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ व रस्साकसी प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

महिलाएं प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खेलो इंडिया के नेशनल स्पोर्ट्स रिपॉजिटरी सिस्टम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। इसके अलावा 8 मार्च को कार्यक्रम आयोजन स्थल पर भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि अस्मिता खेलो इंडिया के लैंगिक समानता के मिशन का हिस्सा है। इसका उद्देश्य लीग और प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं में खेलों को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

इससे गांवों और छोटे कस्बों की लड़कियों को खेल में कॅरिअर बनाने में सहयोग मिलेगा। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) राष्ट्रीय खेल संघों को क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न आयु वर्गों में खेलो इंडिया महिला लीग आयोजित करने में सहयोग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed