फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ASI who went to catch criminals dies in accident, accomplice injured

अपराधी पकड़ने गए एएसआई की दुर्घटना में मौत, साथी घायल

Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
ASI who went to catch criminals dies in accident, accomplice injured
क्रेटा में घोषित अपराधी को राजस्थान में पकड़ने गए सहायक सब इंसपेक्टर की कार को लौटते समय टैंकर ने टक्कर मार दी जिसमें उनकी मौत हो गई जबकि उनका साथी घायल हो गया। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना धारूहेड़ा एरिया के आकेड़ा के पास हुआ। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने फरार कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सहायक सब इंस्पेक्टर नारनौल के गांव ध्रसु निवासी गिरधारी लाल (38) फिलहाल रेवाड़ी जिले के थाना रोहड़ाई में तैनात थे। एक जनवरी को ही वह हेड कांस्टेबल से एएसआई पद पर पदोन्नति हुई थी। वीरवार वह अपने एक दोस्त के साथ रोहड़ाई थाना में घोषित अपराधी को पकड़ने के लिए राजस्थान के नीमराणा स्थित कायसा गांव में गए थे। वहां पहुंचने पर पता चला कि पीओ घोषित अपराधी अदालत से अपनी जमानत करवा चुका है। बीती रात 11 बजे वह अपने दोस्त के साथ क्रेटा में वापस रेवाड़ी की तरफ आ रहे थे। रास्ते में आकेड़ा के पास एक होटल पर खाना खाने के लिए उन्होंने गाड़ी को साइड में करने की कोशिश की। तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही क्रेटा सामने एक पेड़ से जा टकराई और हादसे में आगे सीट पर बैठे एएसआई गिरधारी लाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

होटल के कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने घायल को तुरंत रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। साथ ही गिरधारी लाल के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने फरार कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed