फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ashish and Wazir's wrestling match ended in a draw.

Rewari News: बराबरी पर छूटी आशीष व वजीर की कुश्ती

Fri, 28 Aug 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 28 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ashish and Wazir's wrestling match ended in a draw.
दंगल में एक साथ खड़े पहलवान। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। गांव नेहरूगढ़ स्थित बाबा काला मुंह वाले मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन पर आयोजित वार्षिक उत्सव के समापन पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें फाइनल कुश्ती आशीष दादरी और वजीर कालियावास के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

सरपंच आशीष प्रजापति ने बताया कि 27 अगस्त को हवन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। उत्सव में श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेककर दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में आयोजित मेले में बच्चों और महिलाओं ने उत्साह के साथ खरीदारी की। इससे पूर्व रात्रि में संजय पटेल एंड पार्टी ने रागनियों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शाम के समय हंसराज पीटीआई के मार्गदर्शन में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के पहलवानों ने दमखम दिखाया। फाइनल कुश्ती आशीष दादरी और वजीर कालियावास के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed