{"_id":"66a68dd9cf246981a60872c2","slug":"asha-rani-brought-glory-to-the-state-in-power-lifting-amit-rewari-news-c-198-1-rew1001-207410-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर लिफ्टिंग में आशा रानी ने बढ़ाया प्रदेश का मान : अमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर लिफ्टिंग में आशा रानी ने बढ़ाया प्रदेश का मान : अमित
Sun, 28 Jul 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 5रेवाड़ी। राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में पदक जीतने पर आशा रानी को सम्मानित क
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पावर लिफ्टिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से इंदौर में 21 से 26 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में रेवाड़ी की आशा रानी (47) ने मास्टर्स श्रेणी में 84 किलो भार वर्ग में 2 स्वर्ण पदक, 1 कांस्य पदक और ओवरऑल प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर प्रदेश और जिले का मान बढ़ाया है।
आशा रानी ने डैड लिफ्ट प्रतियोगिता में 155 किलो का वजन उठाकर नया राष्ट्रीय रिकाॅर्ड कायम किया है। आशा रानी अपने कोच किरणदीप सिंह के साथ एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी से भेंट करने पहुंचीं। अमित स्वामी ने आशा रानी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में 7 वर्षों से हैंडबाॅल कोच के रूप में नियुक्त आशा रानी ने अपनी मेहनत व लगन से राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 4 पदक जीत कर प्रदेश एवं इलाके का नाम रोशन किया है। आशा व्यक्त की कि आशा रानी भविष्य में भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पावर लिफ्टिंग में पदक जीत कर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगी। कहा कि आशा रानी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आशा रानी ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने परिवार और गुरु किरणदीप को दिया है।