{"_id":"6a382671711aaff1af0386de","slug":"arrived-at-the-society-on-a-stolen-bike-then-fled-after-stealing-a-new-one-rewari-news-c-198-1-rew1001-240615-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चोरी की बाइक से सोसाइटी में पहुंचा, नई बाइक चुराकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चोरी की बाइक से सोसाइटी में पहुंचा, नई बाइक चुराकर भागा
Sun, 21 Jun 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ चोर।
भिवाड़ी। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-8 में बाइक चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। आरोपी चोरी की बाइक से सोसाइटी में पहुंचा और नई बाइक चुराकर भाग गया। उसने पुरानी बाइक वहीं छोड़ दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़ित हरिओम शर्गा ने बताया कि वह मकान नंबर 8/189 में रहते हैं। उन्होंने 14 जून को सुबह लगभग 5 बजे बाइक सोसाइटी में खड़ी की थी। दोपहर करीब 3 बजे जब वे काम से लौटे तो उनकी बाइक नहीं थी। आसपास तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।
बाद में सोसाइटी के अंदर और मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिससे चोरी की पूरी वारदात सामने आई। फुटेज में एक चोर बाइक पर सवार होकर सोसाइटी में प्रवेश करता दिखाई दिया। उसने अपनी बाइक को सेक्टर के अंदर एक पेड़ की छांव में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद चोर ने कुछ देर तक फोन पर बात करने का बहाना किया और आसपास खड़ी बाइकों का जायजा लिया। उसने एक कवर से ढकी नई स्प्लेंडर बाइक का कवर हटाया, मास्टर की का उपयोग कर उसे स्टार्ट किया और चुराकर ले गया। अपनी पुरानी बाइक को वह वहीं छोड़कर भाग गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।