फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Arrested for selling car by making fake paper

फर्जी कागज बनाकर कार बेचने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Sep 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Arrested for selling car by making fake paper
रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएमजी एलिगेंट सिटी निवासी एक युवक और उसके दोस्त की कार किराए पर लेकर फर्जी कागजात तैयार कर बेचने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जिला सोनीपत के गांव मटिंडू हाल दिल्ली की बुराड़ी भगत सिंह कॉलोनी निवासी ऋषिपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सेक्टर चौकी इंचार्ज शिव कुमार ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में एलिगेंट सिटी निवासी हिमांशु यादव ने बताया था कि उनकी पत्नी नेहा के नाम पर एक ब्रेजा कार है। यह कार भगत कॉलोनी बुराड़ी दिल्ली निवासी ऋषिपाल ने नौ दिसंबर 2021 को 11 महीने के लिए किराए पर ली थी और 35 हजार रुपये प्रति माह किराया देने का इकरारनामा हुआ था। इसके अतिरिक्त उनकी एक स्विफ्ट कार चार साल के लिए 40 हजार रुपये प्रति माह व उनके दोस्त गांव शहबाजपुर इस्तमुरार निवासी मनीष की वेन्यू कार चार साल के लिए 50 हजार रुपये प्रति माह किराए पर ली थी। कुछ दिन बाद ऋषिपाल ने अपने साले पंजाबी कॉलोनी नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली निवासी को उनकी एक अन्य कार 47 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से किराए पर दिलाई थी। दोनों ने सतीश मोटर्स के नाम से सेल-परचेज का कार्यालय भी किया हुआ है। आरोपियों ने अप्रैल माह तक का उनका किराया दे दिया था। इसके बाद कारों का किराया देना बंद कर दिया गया। उन्होंने अपने स्तर पर पता किया तो जानकारी मिली कि आरोपियों ने पत्नी की ब्रेजा कार फर्जी कागजात तैयार कर गुरुग्राम निवासी एक व्यक्ति को बेच दी। उन्होंने ऋषिपाल व साहिल से संपर्क करने का प्रयास किया तो फोन उठाना बंद कर दिया। हिमांशु ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

सेक्टर-3 चौकी पुलिस ने हिमांशु की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ऋषिपाल धोखाधड़ी के अन्य मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर यहां की अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी से एक स्विफ्ट कार बरामद कर ली है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed