{"_id":"57e8108f4f1c1bf70a573f7e","slug":"army-physcil-exam-today-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती परीक्षा आज से
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
भर्ती के लिए तैयर स्टेडियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के हिसार सेना भर्ती कार्यालय के अधीन आने वाले फतेहाबाद के करीब 6 हजार युवा सोमवार को फौजी बनकर देशसेवा का जज्बा दिल में लिए अपनी शारीरिक परीक्षा देंगे। शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए पहले दिन जनरल ड्यूटी, सैनिक लिपिक या स्टोर कीपर तकनीकी वर्ग के लिए आवेदन करने वाले होंगे। 26 सितंबर से 10 अक्तूबर तक होने वाली सेना भर्ती के मद्देनजर सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के भर्ती निदेेशक कर्नल राजेश शर्मा ने रविवार को राव तुलाराम स्टेडियम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भर्ती से संबंधित आवश्यक तैयारियों बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले दिन की भर्ती के लिए रविवार देर रात करीब एक बजे से ही युवाओं की एंट्री शुरू होगी।
----------
-अलसुबह साढ़े तीन बजे से दौड़ेंगे पहले खेप में युवा
राजेश शर्मा ने बताया कि देर रात ही युवाओं के डॉक्यूमेंट चेक कर उनकी एंट्री स्टेडियम में करा दी जाएगी। फतेहाबाद जिले के फतेहाबाद, रतिया और तोहाना तहसील से आने वाले इन युवाओं की संख्या 6 हजार के करीब मानी जा रही है। अलसुबह तीन से साढ़े तीन बजे के बीच में फतेहाबाद जिले के युवाओं की पहली खेप 400 मीटर के रनिंग ट्रैक पर 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरा करने उतरेगी। एक खेप में 150 के करीब युवा होंगे।
----------
पुशअप, लांग जंप और फिर जिगजैग करना होगा पास
रनिंग ट्रैक पर नियत समय में दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को अगली परीक्षा देनी होगी। जिसमें कम से कम 6 बार पुलअप, 9 फुट की लंबी कूद और जिगजैग पर बैलेंस बनाकर पार करना होगा। शारीरिक परीक्षा व नाप तौल में फिट और दस्तावेज में सही पाए गए उम्मीदवारों की डाक्टरी जांच होगी। आयु, शिक्षा, शारीरिक मापतौल व डाक्टरी जांच में सही पाये जाने वाले उम्मीदवारों की सेना में भर्ती के लिए निर्धारित तिथि को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
----------
डोपिंग और दलालों से रहें दूर
कर्नल राजेश शर्मा ने बताया कि युवाओं को भर्ती परीक्षा के पहले और इसके दौरान भी सैनिक भर्ती की कोचिंग देने वाले कई संस्थान सेना में पक्की भर्ती कराने का आश्वासन देकर लाखों रुपये ऐंठते हैं। उन्होंने साफ किया कि सेना में भर्ती का प्रोसीजर पूरी तर निष्पक्ष होगा, इसके लिए सीसीटीवी कैमरे और बायोमैट्रिक सिस्टम को हर परीक्षण के दौरान उपयोग में लाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि परीक्षण के दौरान डोप टेस्ट में फेल होने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
---------
ये रहेंगे इंतजाम ताकि शहरवासी न हों परेशान
दौड़ या अन्य फिजिकल टेस्ट में फेल होने वाले अभ्यार्थियों को राव तुलाराम स्टेडियम के दिल्ली रोड पर ही खुलने वाले दूसरे गेट से बाहर भेजा जाएगा। असफल रहने वाले युवाओं को वापस रेलवे स्टेशन और बस अड्डे भेजने के लिए गेट के पास ही रोडवेज डिपो की बस लगी रहेंगीं। दौड़ इसलिए भी जल्दी कराई जा रही है ताकि शहरवासियों के दस बजे तक कामकाज पर निकलने से पहले असफल युवाओं को शहरवासियों की दिक्कत का कारक बनने से रोका जा सके।
-----------
-रविवार सुबह से ही पहुंचने लगे अभ्यर्थी
फतेहाबाद से भर्ती देखने आए युवा रविवार सुबह से ही राव तुलाराम स्टेडियम में पहुंचने लगे हैं। दोपहर तक लगभग 100 युवा स्टेडियम और इसके आसपास जमा होने लगे थे। कर्नल शर्मा ने बताया कि शहर में अभ्यार्थियों रुकने के इंतजामात करने के लिए कई सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं से संपर्क किया गया था। बावजूद इसके किसी तरफ से कोई सपोर्ट नहीं मिला।