{"_id":"691f72c1232506c99a0deabc","slug":"aqi-was-recorded-at-260-rewari-news-c-198-1-rew1001-229246-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एक्यूआई 260 किया गया दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एक्यूआई 260 किया गया दर्ज
Fri, 21 Nov 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी मार्ग पर दोपहर के समय छाया प्रदूषण। संवाद
रेवाड़ी। जिले में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में है। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, प्रदूषण का स्तर भी ऊपर जा रहा है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई है। वीरवार को एक्यूआई 260 दर्ज किया गया है।
एक्यूआई बढ़ने का कारण धूल, वाहनों से निकलने वाला धुआं, औद्योगिक इकाइयों का उत्सर्जन और हवा की गति कम होना प्रदूषण बढ़ने के प्रमुख कारण हैं। शहर के कई इलाकों मॉडल टाउन, बावल रोड, सर्कुलर व भाड़ावास मार्ग और धारूहेड़ा में शाम को धुंध के साथ धुएं की परत साफ दिखाई देती है। सुबह-सुबह टहलने वालों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायतें अधिक मिल रही हैं।
डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि लगातार प्रदूषण में रहने से दमा, एलर्जी, खांसी, फेफड़ों के संक्रमण और दिल से संबंधित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को सुबह और शाम बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। मास्क का उपयोग करने और घरों में वेंटिलेशन बनाए रखने पर जोर दिया है।