फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Apply for Solar Water Pumping System

Rewari News: सोलर वाटर पम्पिंग सिस्टम के लिए आवेदन करें

Sun, 21 Jan 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 21 Jan 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Apply for Solar Water Pumping System
रेवाड़ी। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, हरियाणा द्वारा प्रदेश में किसानों को खुशहाल व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोलर वाटर पम्पिंग 75 प्रतिशत अनुदान पर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ सिंचाई कार्य को दिन के समय में कर सकें। जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) के तहत 3 एचपी से 10 एचपी तक के सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम स्थापित करवाने के लिए 29 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक किसान सरल हरियाणा पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले किसानों को अपने खेत में बोर करवाकर देना होगा। इसके साथ ही आवेदक के परिवार के नाम पर पहले कोई सोलर पंप या बिजली आधारित पंप न लगा हो।
विज्ञापन

आवेदक के नाम पर कृषि भूमि होना अनिवार्य है। बिजली आधारित कनैक्शन के लिए प्राथमिकता दी जाएगी, बशर्ते उनको मौजूदा बिजली कनैक्शन का समर्पण करना होगा। वर्ष 2019 से 2021 तक के मौजूदा किसान जिन्होंने 1 एचपी से 10 एचपी बिजली आधारित कृषि ट्यूब्वैल के लिए आवेदन किया था, उन्हें पीएम-कुसुम योजना के तहत भी सोलर पंप कनेक्शन में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सोलर पंप की स्कीम 2023-24 की नियम की जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट हरेडा डॉट जीओवी डॉट आईएन पर लॉगिन अथवा लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित विभाग के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस के दौरान संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed