{"_id":"66a2c09cd9fce44c5e04f904","slug":"apply-for-new-ration-depot-by-8th-august-rewari-news-c-198-1-rew1001-207298-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नए राशन डिपो के लिए 8 अगस्त तक करे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नए राशन डिपो के लिए 8 अगस्त तक करे आवेदन
Fri, 26 Jul 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नए राशन डिपो का लाइसेंस लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 8 अगस्त तक आवेदन किए जाएंगे।
डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा द्वारा पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर 2022 के तहत नए राशन डिपो के लाइसेंस जारी किए जाने हैं। इच्छुक व्यक्ति अंत्योदय सरल पोर्टल को माध्यम से नए डिपो के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। संबंधित वार्ड या गांव का कोई भी आवेदक जिसकी आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष तक है तथा आवेदक की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास होने के साथ-साथ कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है, आवेदन कर सकता है। उचित मूल्य की सरकारी दुकान का लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया सेवा का अधिकार अधिनियम 2014 के तहत तय की गई समयावधि जो कि 30 दिन है, के तहत ही पूर्ण की जायेगी जिसके लिए सभी जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक को पूर्व में निर्देश जारी किए हुए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता नए राशन डिपो के लिए आवेदन अंत्योदय सरल पोर्टल पर दिखाए गए रिक्त स्थान के लिए आवेदन 8 अगस्त सायं 5 बजे तक भर सकता है। इस बारे में अधिक जानकारी जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक के कार्यालय में संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।