फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Apply for Maths Olympiad exam by 10 May

Rewari News: गणित ओलंपियाड परीक्षा के लिए 10 मई तक करें आवेदन

Sun, 04 May 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 04 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Apply for Maths Olympiad exam by 10 May
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गणित ओलंपियाड परीक्षा अब मई के अंतिम सप्ताह में होगी। दो स्तर पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 30 अप्रैल से बढ़ाकर 10 मई कर दी गई है। जिले में अब तक 2345 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
गणित ओलंपियाड परीक्षा के लिए सरकारी व मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें से पहले 35 प्रश्न बहुविकल्पीय और प्रश्न 36 से 40 तक एक अंकीय उत्तर प्रकार (संख्यात्मक प्रतिक्रिया) के होंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। लेवल-1 की परीक्षा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थी और लेवल-2 में कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं के विद्यार्थी शामिल होंगे। लेवल-1 में कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं के गणित पर आधारित और लेवल-2 में कक्षा 6वीं, 7वीं और 8वीं के बेसिक गणित पर आधारित प्रश्न होंगे। गणित ओलंपियाड परीक्षा छात्रों में गणित के प्रति रुचि और कौशल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जाती है। प्रतियोगिता के जिला स्तर पर टॉप-10 विजेताओं को विशेष छात्रवृत्ति और मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


------
वर्जन :
गणित ओलंपियाड परीक्षा में शामिल होने के लिए 10 मई तक आवेदन किया जा सकता है। प्रतियोगिता में जिला स्तर पर टॉप-10 विजेताओं को विशेष छात्रवृत्ति और मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।-डॉ. अशोक नामवाल, डीएमएस रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article