फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Apply for Dhanpat Singh Sangi Memorial Award by December 13

Rewari News: धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के लिए 13 दिसंबर तक करें आवेदन

Fri, 25 Nov 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Apply for Dhanpat Singh Sangi Memorial Award by December 13
रेवाड़ी। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से आजादी अमृत महोत्सव की शृंखला में धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला के पात्र कलाकार 13 दिसंबर तक धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के लिए ई-मेल या डाक के माध्यम से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले और अधूरे आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने विभाग की ओर से मांगे गए आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताया कि चयनित कलाकार को पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदन आगामी 13 दिसंबर तक ईमेल के माध्यम से विभाग को आवेदन भेजे जा सकते हैं। डीआईपीआरओ ने बताया कि आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास सांगियों की रचनाओं के मंच निर्देशन के लिए कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। साथ ही आवेदक हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है और यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रार्थी ने सांगों का निर्देशन हरियाणा की संस्कृति की मर्यादा के अनुरूप किया हो। श्रेष्ठ निर्देशक अपने सहयोगी कलात्मक निर्देशक, संगीत निर्देशक, कॉस्ट्यूम डिजाइनर प्रकाश एवं ध्वनि इत्यादि तकनीकी स्टाफ के साथ तालमेल बनाने में दक्ष होना चाहिए। प्रार्थी की आयु 35 वर्ष से लेकर 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए और प्रार्थी का सांगों के मंच संचालन में प्रतिष्ठित होना भी जरूरी है।
विज्ञापन

पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी चयन प्रक्रिया
प्रार्थी को सांग की रचनाओं के आधार पर स्क्रिप्ट तैयार करने अभिनय की बारीकियों और संगीत की जानकारी होना जरुरी है। प्रार्थी द्वारा सालाना कम से कम 10 सालों का निर्देशन एवं मंचन किया हो। चयनित किए जाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए और निर्देशित किए गए सांग शिक्षाप्रद व सामाजिक सरोकार से जुड़े होने चाहिए। अनिवार्य योग्यताओं के अनुरुप प्राप्त आयोजनों की छंटनी के बाद सांगियों को अपने पूरे दल के साथ विभाग द्वारा निर्धारित स्थान पर सांग महोत्सव में प्रस्तुति देनी होगी, जिसके आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा पात्र सांगी का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी और चयन कमेटी द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा। आवेदन के लिए निर्धारित प्रोफार्मा में सभी जानकारी दर्ज कर दस्तावेजों के साथ भेजना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed