फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Apply for Dhanpat Singh Sangi Memorial Award by 6th January

Rewari News: धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के लिए 6 जनवरी तक करें आवेदन

Wed, 01 Jan 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 01 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Apply for Dhanpat Singh Sangi Memorial Award by 6th January
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ओर से धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिले के पात्र कलाकार 6 जनवरी तक धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के लिए ई-मेल या डाक के माध्यम से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले और अधूरे आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

चयनित कलाकार को पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट की जाएगी। आवेदन आगामी 6 जनवरी तक एससीओ नंबर 200-201 सेक्टर 17-सी चंडीगढ़ या डीआईपीआरफील्डएटदारटेजीमेलडॉटकाम पर ईमेल के माध्यम से विभाग को भेजे जा सकते हैं। आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास सांगियों की रचनाओं के मंच निर्देशन के लिए कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। आवेदक हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है और यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रार्थी ने सांगों का निर्देशन हरियाणा की संस्कृति की मर्यादा के अनुरूप किया हो। श्रेष्ठ निर्देशक अपने सहयोगी कलात्मक निर्देशक, संगीत निर्देशक, कॉस्ट्यूम डिजाइनर प्रकाश एवं ध्वनि इत्यादि तकनीकी स्टाफ के साथ तालमेल बनाने में दक्ष होना चाहिए। प्रार्थी की आयु 35 वर्ष से लेकर 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए और प्रार्थी का सांगों के मंच संचालन में प्रतिष्ठित होना भी जरूरी है।
विज्ञापन


पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी चयन प्रक्रिया: प्रार्थी को सांग की रचनाओं के आधार पर स्क्रिप्ट तैयार करने अभिनय की बारीकियों और संगीत की जानकारी होना जरूरी है। प्रार्थी द्वारा सालाना कम से कम 10 सालों का निर्देशन एवं मंचन किया हो। चयनित किए जाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए और निर्देशित किए गए सांग शिक्षाप्रद व सामाजिक सरोकार से जुड़े होने चाहिए। अनिवार्य योग्यताओं के अनुरूप प्राप्त आयोजनों की छंटनी के बाद सांगियों को अपने पूरे दल के साथ विभाग द्वारा निर्धारित स्थान पर सांग महोत्सव में प्रस्तुति देनी होगी, जिसके आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा पात्र सांगी का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी और चयन कमेटी द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा। आवेदन के लिए निर्धारित प्रोफार्मा में सभी जानकारी दर्ज कर दस्तावेजों के साथ भेजना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed