{"_id":"6a0ca7a109b9b7fe2a06cff5","slug":"apply-for-admission-to-b-pharmacy-course-by-june-8-rewari-news-c-198-1-rew1001-238729-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बी. फार्मेसी कोर्स में दाखिले के लिए 8 जून तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बी. फार्मेसी कोर्स में दाखिले के लिए 8 जून तक करें आवेदन
Tue, 19 May 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 19 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
डॉ. संजीव कुमार, संयोजक
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में बी. फार्मेसी के दाखिले के लिए 29 अप्रैल से 8 जून और बी फार्मेसी (लैटरल एंट्री) में दाखिले के लिए 20 मई से 19 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। इस वर्ष बी फार्मेसी में दाखिला हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षण सोसाइटी के द्वारा संचालित किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में दाखिला समिति संयोजक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि फार्मेसी विभाग में दाखिले के लिए छात्र वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक वेबसाइट पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुनील कुमार ने बताया कि आईजीयू में यह कोर्स 2016 से संचालित है। यह कोर्स फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से अनुमोदित है।
विज्ञापन
यह कोर्स करने के बाद छात्र विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी विभाग जैसे कि हॉस्पिटल फार्मेसी, क्लिनिकल फार्मेसी, रिसर्च सेंटर, मेडिकल स्टोर, सेल्स एंड मार्केटिंग डिपार्मेंट, एजुकेशनल संस्था, स्वास्थ्य केंद्र आदि में फार्मासिस्ट, ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, मेडिकल राइटर, रेगुलेटरी मैनेजर जैसे उच्च पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान करके उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
कोर्स के लिए योग्यता
बी फार्मेसी में दाखिले के लिए 12वीं साइंस स्ट्रीम जरूरी है। साइंस स्ट्रीम के छात्र जिनके पास केमिस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी या मैथ्स की योग्यता अनिवार्य है, वे ही दाखिला ले सकते है। उन्होंने बताया कि बैचलर ऑफ फार्मेसी 4 साल का कोर्स होता है तथा बी. फार्मेसी (लेटरल एंट्री) के लिए डी. फार्मेसी की योग्यता अनिवार्य है।