फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Apply for admission in class VI in Jawahar Navodaya Vidyalaya by 29th July

Rewari News: जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी में प्रवेश के लिए 29 जुलाई तक करें आवेदन

Sat, 28 Jun 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 28 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Apply for admission in class VI in Jawahar Navodaya Vidyalaya by 29th July
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में आगामी सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई तक किए जाएंगे। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को सुबह साढ़े 11 बजे आयोजित होगी।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत पूर्णतया आवासीय विद्यालय है, जिसमें छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा के साथ भोजन, वर्दी एवं अन्य दैनिक उपयोग सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन स्वयं कर सकते हैं या गांव नैचाना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से संपर्क करके कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को फोटो एवं आधार कार्ड की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी और अभिभावक के हस्ताक्षर भी अपलोड करवाने होंगे। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच (दोनों तिथि शामिल) होना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन के लिए पात्र विद्यार्थी वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed