फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Applications for the new batch of Super-100 will be open till January 28.

Rewari News: सुपर-100 के नए बैच के लिए 28 जनवरी तक होगा आवेदन

Thu, 19 Dec 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 19 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Applications for the new batch of Super-100 will be open till January 28.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सुपर-100 के नए बैच के लिए विद्यार्थी 28 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। सुपर-100 की परीक्षा 5 फरवरी को होगी। इसमें चयनित 10वीं के विद्यार्थियों को दो वर्ष की नीट व जेईई की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
सुपर-100 कार्यक्रम के नए बैच में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। वहीं, आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों को दो चरणों की परीक्षा पास करनी होगी। परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थी का ही कार्यक्रम के लिए चयन किया जाएगा। सुपर-100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से नीट और जेईई की तैयारी करवाएगा। दो साल तक विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ तैयारी करवाई जाती है।
विज्ञापन


राजकीय विद्यार्थियों के विद्यार्थी राज्य सरकार की मदद से अपनी उच्च शिक्षा जैसे मेडिकल और इंजीनियरिंग कोचिंग निशुल्क में प्राप्त कर सकेंगे। एनईईटी और जेईई में अध्ययन करने के इच्छुक विद्यार्थी को निशुल्क रहने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों को निशुल्क बोर्डिंग और लॉन्चिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपर-100 का शेड्यूल

प्रथम चरण की परीक्षा 5 फरवरी 2025, परीक्षा का परिणाम 20 फरवरी 2025, द्वितीय चरण की परीक्षा 5 अप्रैल 2025, परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल 2025 और नया बैच प्रारंभ 5 मई 2025।


वर्जन

सुपर-100 के तहत आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी तक जारी रहेगी। सुपर-100 परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इस कार्यक्रम के तहत राजकीय विद्यालयों से 10वीं पास करने वाले ऐसे विद्यार्थी को दो साल की नीट व जेईई की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।- रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, रेवाड़ी।

19जेएनडी25: स्कूल से छुट्टी के बाद निकलते छोटे बच्चे। संवाद

19जेएनडी25: स्कूल से छुट्टी के बाद निकलते छोटे बच्चे। संवाद

19जेएनडी25: स्कूल से छुट्टी के बाद निकलते छोटे बच्चे। संवाद

19जेएनडी25: स्कूल से छुट्टी के बाद निकलते छोटे बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed