फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Applications for admission to MA Hindi in IGU will be open till 27th

Rewari News: आईजीयू में एमए हिंदी में दाखिले के लिए 27 तक होंगे आवेदन

Wed, 25 Jun 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 25 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Applications for admission to MA Hindi in IGU will be open till 27th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में एमए हिंदी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जून तक होंगे। एमए हिंदी में कुल 60 सीटें हैं। 2 जुलाई तक आवेदन फॉर्म की मूल प्रति हिंदी विभाग में जमा करानी होगी। प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला लिया जाएगा।
1 जुलाई से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 8 जुलाई को होगी। मेरिट लिस्ट 11 जुलाई को जारी होगी। प्रथम काउंसलिंग 14 जुलाई को होगी। हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. मंजू पुरी ने बताया कि हिंदी से एमए करने से विद्यार्थी शिक्षक और अकादमिक क्षेत्र में जा सकते हैं। दाखिले से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी हिंदी विभाग में भी आ सकते हैं।
विज्ञापन

संस्थान के मुख्य पुस्तकालय में हिंदी की हजारों पुस्तकें उपलब्ध हैं। यहां से छात्रों को पूरे सत्र के लिए अध्ययन हेतु पाठ्य एवं आलोचनात्मक पुस्तकें प्रदान की जाती हैं। विभाग में प्राध्यापकों एवं बोर्ड ऑफ स्टडीज के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करके इंडस्ट्री की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही पाठ्यक्रम संबंधी निर्णय लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed