{"_id":"683a068c950bebb6a40dcf46","slug":"applications-for-admission-in-iti-will-be-open-from-june-6-rewari-news-c-198-1-fth1001-220305-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईटीआई में दाखिले के लिए 6 जून से होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईटीआई में दाखिले के लिए 6 जून से होंगे आवेदन
Sat, 31 May 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 31 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में 6 जून से 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। जिले में 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं जिनमें 5500 सीट पर दाखिले होंगे।
इस बार दसवीं और 12वीं में अधिकतर विद्यार्थी पास हुए हैं। ऐसे में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी अधिक होगी। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को दस्तावेज पूरा कर लेने का सुझाव दिया गया है ताकि उन्हें परेशानी न हो।
शहर स्थित राजकीय महिला आईटीआई संस्थान में 264 सीट हैं। यहां छात्रवृत्ति स्कीम के तहत सामान्य वर्ग की छात्राओं को 200 रुपये प्रतिमाह वजीफा, टूल किट दिए जाते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा निवासी छात्राएं जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख से कम है, उनको बालिका प्रोत्साहन राशि 200 रुपये सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।
-- -- -- -- --
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
आईटीआई में दाखिले के लिए 10वीं, 12वीं का प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र, स्वयं की ई-मेल आईडी, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाणपत्र (6 माह से पुराना मान्य नहीं होगा), आय प्रमाणपत्र (चालू वर्ष का होना चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक पासबुक होना जरूरी है।
राजकीय महिला आईटीआई में सीट की स्थिति
हेयर एंड स्किन केयर ट्रेड में 48, डीएसी में 24, ड्रेस मेकिंग में 40, कटाई एवं सिलाई में 40, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में 24, कढ़ाई एवं सुई कार्य में 20, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट में 48, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 20 सीट है।
वर्जन :
आईटीआई में प्रवेश के लिए 6 जून से 20 जून तक आवेदन होंगे। छात्राएं अपने दस्तावेज पूरा कर लें। छात्राएं सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संस्थान में पहुंचकर दाखिला करा सकती हैं।-सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी ।