{"_id":"6123e0c18ebc3e79a37ee5f0","slug":"application-process-completed-1813-applications-came-for-660-seats-rewari-news-rtk6217670182","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन प्रक्रिया समाप्त, 660 सीटों पर आए 1813 फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन प्रक्रिया समाप्त, 660 सीटों पर आए 1813 फार्म
विज्ञापन
लिसाना स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। बहुतकनीकी संस्थान (पॉलीटेक्निक) में नए सत्र में दाखिले को लेकर चल रही आवेदन प्रक्रिया सोमवार को सम्पन्न हो गई। जिले के गांव लिसाना स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 1313 आवेदन और राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धामलावास में 500 आवेदन आए हैं।
बता दें कि 26 अगस्त को शाम पांच बजे आवेदनों के आधार पर तकनीकी कोर्सों के आवेदकों के रैंक कार्ड जारी किए जाएंगे। 27 अगस्त को ऑनलाइन माध्यम से तकनीकी कोर्सों के आवेदकों की काउंसिलिंग फीस जमा होगी। वहीं एक सितंबर तक विद्यार्थियों को पहली ऑनलाइन काउंसिलिंग में शामिल होते हुए ब्रांच व संस्थान की पसंद भरनी होगी। ऑनलाइन काउंसिलिंग में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को परिवार पहचान पत्र साथ लेकर आना होगा।
660 सीटों पर आए 1813 आवेदन:
जिले में स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना में छह ब्रांचों मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मेडिकल लैब इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की 360 सीटों पर दाखिले होने हैं। वहीं राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धामलावास में पांच ब्रांच मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, इंस्टूमेंटेशन एंड कंट्रोल की 300 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन
यह रहेगा ऑनलाइन काउंसिलिंग का शेड्यूल:
- 27 अगस्त से एक सितंबर तक तकनीकी कोर्सों के आवेदकों की पहली काउंसिलिंग होगी।
- तीन सितंबर को तकनीकी कोर्स के आवेदकों को सीटें अलाट की जाएंगी। वहीं आवेदकों को संबंधित संस्थान में आठ सितंबर तक फीस जमा कराने के साथ ही रिपोर्टिंग करनी होगी।
- 10 से 14 सितंबर तक तकनीकी कोर्सों के आवेदकों की दूसरी काउंसिलिंग होगी।
- 16 सितंबर को तकनीकी कोर्स के आवेदकों को सीट अलाटमेंट होगी। वहीं आवेदकों को संबंधित संस्थान में 21 सितंबर तक फीस जमा कराने के साथ ही रिपोर्टिंग करनी होगी।
- एक अक्तूबर से नया सत्र शुरू होगा।
- 25 अक्तूबर को संस्थान स्तर पर खाली सीटों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धामलावास की प्राचार्य रचना यादव ने बताया कि 27 अगस्त से पहली ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू होगी। जिसके लिए विद्यार्थियों को परिवार पहचान पत्र साथ लेकर आना होगा। इसलिए काउंसिलिंग में शामिल होने वाले विद्यार्थी सुनिश्चित कर लें कि उनके पास परिवार पहचान पत्र है और उसमें उनका नाम शामिल हैं। अगर परिवार पहचान पत्र में नाम शामिल नहीं है तो उसमें अपना नाम जुड़वा सकते हैं।