{"_id":"5f7229978ebc3eefb87deba2","slug":"anty-youty-murder-note-rewari-news-rtk575769715","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ के घर युवक द्वारा आत्महत्या के मामले में नया मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ के घर युवक द्वारा आत्महत्या के मामले में नया मोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव चिल्हड़ निवासी एक युवक द्वारा एक पखवाड़ा पूर्व अपनी बुआ के घर जाकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने घर में रखी एक कापी से युवक द्वारा लिख गया सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में एक युवक व युवती पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है। युवक पिता ने पुलिस अधीक्षक से मिल कर मामले की जांच की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने जांच के लिए मामला बावल थाना एसएचओ को सौंप दिया है।
बतादें कि गांव चिल्हड़ निवासी राकेश कुमार ने 11 सितंबर को गांव मोहनपुर में आत्महत्या कर ली थी। उस समय बावल थाना पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था।
रविवार को मिला नोट
युवक राकेश ट्रैक्टर से माल-भाड़े का काम करता था। रविवार को उसके पिता हरीश रजिस्टर में लिख हिसाब-किताब देख रहे थे। इसी दौरान रजिस्टर के एक पेज पर राकेश द्वारा सुसाइड नोट लिखा हुआ मिला। सुसाइड नोट में लिखा है कि दो लोगों द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है। दोनों ने इतना परेशान कर रखा है कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं। सुसाइड नोट में एक युवती व एक युवक का नाम भी लिखा है। युवती गांव मुंढलिया तथा युवक गांव ठेठर भुरथल का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने मामला जांच के लिए बावल थाना एसएचओ को सौंपा है। जांच के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।