फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Anshu first in slogan and Anjali first in essay writing competition.

Rewari News: स्लोगन में अंशू और निबंध लेखन स्पर्धा में अंजलि प्रथम

Tue, 11 Feb 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 11 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Anshu first in slogan and Anjali first in essay writing competition.
फोटो : 09प्रतियोगिता के दौरान एकत्रित हुए विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। किशनलाल पब्लिक कॉलेज के रेड रिबन क्लब की ओर से स्लोगन और निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई। स्लोगन लेखन में अंशू और निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने कहा कि स्लोगन और निबंध लेखन अपने आप में संपूर्ण सृजनात्मक विधा है, जिसमें विद्यार्थियों का पारंगत होना आवश्यक है। ऐसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक डॉ. किरण बाला और डॉ. दिव्या ने बताया कि एड्स, रक्तदान, तनाव प्रबंधन और ड्रग रोकथाम विषय पर केंद्रित इन प्रतियोगिताओं में 24 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्लोगन लेखन स्पर्धा में पहला स्थान बीए छठे सेमेस्टर की अंशू शर्मा, दूसरा स्थान बीसीए प्रथम वर्ष के भूपेंद्र और तीसरा स्थान बीएससी छठे सेमेस्टर की कृतिका ने प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में बीएससी छठे सेमेस्टर की अंजलि ने पहला, बीए चतुर्थ सेमेस्टर की शिवांगी ने दूसरा स्थान और बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर की वैशाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ. अनुराधा दीपक, डॉ. अलका शर्मा तथा डॉ. मोनिका कुमारी शामिल रहीं। केएलपी कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष ऊषा रुस्तगी ने रेड रिबन क्लब की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed