{"_id":"668993c442ebb7cf350c3aa4","slug":"another-arrested-in-company-theft-case-rewari-news-c-198-1-rew1001-206459-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कंपनी चोरी के मामले में एक और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कंपनी चोरी के मामले में एक और गिरफ्तार
Sun, 07 Jul 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा पुलिस ने कंपनी से माल चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के जिला बरनाला की टप्पा मंडी आजाद नगर निवासी सुखविंदर के रूप में हुई है।
एक कंपनी के एचआर प्रबंधक विजयवीर ने शिकायत में बताया था कि उनकी कंपनी में 22 जून को एक गाड़ी दिल्ली से आई थी। जब उन्होंने माल चेक किया तो उसमें लगभग 2000 से 2500 किलो माल कम मिला। कुछ कर्मचारियों पर कंपनी का माल चोरी करने का संदेह है।
पुलिस ने कसौला थाना में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में तीन आरोपी अश्वनी कुमार, संजय व प्रदीप को पहले ही गिरफ्तार करके उनके कब्जे से एक पिकअप गाड़ी व कंपनी से चोरी किए गए 11 ड्रम बरामद कर लिए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पंजाब के बरनाला की टप्पा मंडी आजाद नगर निवासी सुखविंदर को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन व एक टैंकर बरामद किया है। संवाद
⭍