फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another arrested for stealing shattering goods

Rewari News: शेटरिंग का सामान चोरी करने के मामले में एक और गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Another arrested for stealing shattering goods
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कुंड। चौकी कुंड पुलिस ने शेटरिंग का सामान चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव टाकड़ी निवासी राहुल के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

20 जून 2021 को सागर एंड संस हिसार के ठेकेदार भारत भूषण जैन ने अपनी शिकायत में बताया था कि उन्होंने रेवाड़ी से अटेली रोड पर एचजी इन्फ्रा से रोड कंस्ट्रक्शन का काम लिया है। पेट्रोल पंप गोविन्दपुरी के पास से कोई उनका पांच लाख रुपये का शेटरिंग का सामान चोरी करके ले गया है। पुलिस ने थाना खोल में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी जिला जींद के वार्ड नं 23 राम कालोनी निवासी नेतराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी नेतराम ने बताया था कि उसने चोरी किए गए सामान को गांव टाकड़ी निवासी राहुल को बेच दिया था। इस मामले में पुलिस ने राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed