{"_id":"67c8a4464dda79d32c0b6c94","slug":"another-accused-of-theft-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-216091-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार
Thu, 06 Mar 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। चौकी गोकल गेट पुलिस ने टेलीफोन एक्सचेंज की पुरानी बिल्डिंग में हुई चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहल्ला नई बस्ती रेवाड़ी निवासी राजाराम के रूप में हुई है। एक आरोपी पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। टेलीफोन एक्सचेंज के जेई राजेश कुमार ने शिकायत में बताया था कि गत वर्ष 28 अक्तूबर को उनकी एक्सचेंज की पुरानी बिल्डिंग में दो लोग एल्यूमिनियम फ्रेम व अन्य सामान चोरी कर रहे थे। उसके वहां पहुंचने पर दोनों भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी दिनेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने राजाराम को भी गिरफ्तार कर लिया है।