{"_id":"677827caa18561be00100056","slug":"another-accused-of-robbery-in-bullion-shop-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-213537-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सराफा की दुकान में लूटपाट का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सराफा की दुकान में लूटपाट का एक और आरोपी गिरफ्तार
Fri, 03 Jan 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। सीआईए-2 धारूहेड़ा की टीम ने बावल में सराफा की दुकान में फायरिंग कर लूटपाट करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनीपत के गांव पिपली खेड़ा हाल आबाद शास्त्री नगर रोहतक निवासी सागर उर्फ मोटा के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
आरोपी सागर उर्फ मोटा पर जिला झज्जर पुलिस ने थाना बेरी में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में 5 हजार का इनाम रखा हुआ है। पुलिस ने बताया कि गत 11 नवंबर को बावल के नुनकरण गेट के पास कोमल ज्वेलर्स की दुकान में कुछ नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर लूटपाट की थी। आरोपी नकदी व जेवरात लूट ले गए थे। इस वारदात में ज्वैलर्स के बेटे हितेंद्र के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने पीड़ित प्रीतम सिंह की शिकायत पर लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने मामले में दो आरोपियों वेदपाल उर्फ छोटे व सचिन उर्फ चीनू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सीआईए-2 धारूहेड़ा पुलिस ने वीरवार को एक और आरोपी जिला सोनीपत के गांव पिपली खेडा हाल आबाद शास्त्री नगर रोहतक निवासी सागर उर्फ मोटा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जिला गुरुग्राम के सेक्टर-10 थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक इनोवा गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।